बनियापुर (सारण) :प्रखंड के कराह गाव में आस्था का महापर्व छठ पूजा परम्परगत हर्षोल्लास से संम्पन हुआ।जहां पारम्परिक धर्मिक आस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वच्छक्ता का संदेश के रूप में गंगा महाआरती के साथ गरीबो के बीच कंबल बितरण का कार्यक्रम भी अपने 11 वर्षो से लगातार निरन्तरता जारी रहा।इसको लेकर आगत अतिथियों व प्रबुद्ध लोगो ने इस आयोजन को एतिहासिक एवं समाज को दिशा देने वाला बताया।

मंचासीन मुख्य अतिथि देश के वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत व सारण एसपी हर किशोर राय

आयोजन में यूपी, बिहार के तमाम महशूर कलाकरों ने अपनी प्रस्तुति पेश की, एक एक बढ़कर एक झांकियों से लोग भावुकता में गोते लगाते रहे। कार्यक्रम से पूर्व गंडकी नदी घाट पर विशेष गंगा महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमे बनारस से ब्राह्मणों ने गंगा पूजन व महाआरती की, इस दौरान छठ व्रतियों के अलावा काफी लोगो की भीड़ ने महाआरती में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ, कार्यक्रम व आरती का उद्घाटन मुख्य रूप से जदयू के बरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप, सीपीएस के निर्देशक डॉ हरेंद्र सिंह थे, ग्रामीण क्षेत्रो में हुए इस आयोजन को लेकर काफी चर्चा है। इस दौरान जदयू नेता ने बताया कि छठ पूजा में सूर्य और गंगा की काफी महता है। और ये दोनों ही साक्षात है। यह काफी महत्वपूर्ण है कि सूर्य पूजा के साथ ही गंगा पूजन और आरती से स्थानीय लोगो मे और आस्था जागृत होगी, और लोग जब ग्रामीण क्षेत्र के लोग इसे अपने जीवन मे उतारने लगेंगे, तो वह दिन दूर नही जब गंगा वाकई में स्वच्छ और निर्मल होगी। वही सीपीएस के निर्देशक डॉ हरेंद्र सिंह ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में गंगा आरती करना और लोगो को गंगा के प्रति जागरूक करना सबसे बड़ा कार्य है। गंगा का पानी नदी तालाबों से होकर गुजरता है। जब ग्रामीण क्षेत्रों से लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे,तभी देश स्तर पर होने वाली स्वच्छता को बल मिलेगा। इस दौरान रामप्रकाश, अजय राय, सहित अन्य थे ।

जरूरतमंदों के बीच हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम

बनियापुर के कराह गांव में छठ पूजा समापन के साथ ही छठ घाट पर क्षेत्र के सभी जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया जाता है। कम्बल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य रूप से सारण एसपी हरकिशोर राय ने किया। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने बताया कि समाजसेवा हर किसी का दायित्व होता है, वो अपने सामर्थ्य अनुसार अपने समाज की सेवा करे। जब सभी लोग अपने सामर्थ्य अनुसार समाज सेवा में जुटेंगे, तभी समाज विकसित होगा।इस दौरान आयोजन के अध्यक्ष ने बताया कि छठ के बाद से ठंड शुरू हो जाती है। इसीलिये सभी सदस्यों की टीम जरूरतमन्दों की सूची बनाकर उन्हें छठ पूजा के समापन पर वितरण किया जाता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बंधा समा
छठ पूजा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के आशुतोष सिंह शेर, रेणु राज, झारखण्ड के अमित सिंह माही और अम्बे झांकी ग्रुप गोरखपुर के कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुति दी जिसे देखने के लिए लोग रात भर जमे रहे ।कार्यकर्म के आयोजक राकेश सिंह निकुम्भ ने आगत मुख्य अतिथि देश के जाने माने पत्रकार राणा यशवंत, एसपी हरकिशोर राय समेत अन्य का स्वागत किया।