
मैरवा(सिवान)। बिहार राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा गया में आयोजित सीनियर पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सिवान सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम की घोषणा आज हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर में कर दी गई। इस बात की जानकारी देते हुए सिवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि यह राज्य स्तरीय अंतर जिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 2 मार्च से 4 मार्च तक गया में आयोजित की गई है जहां राज्य की लगभग 25 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं ।इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर बिहार सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम का गठन होगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी और वही से भारतीय हैंडबॉल टीम का गठन किया जाएगा जो विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करेगी जिला सचिव पाठक ने बताया कि हमारी टीम काफी सशक्त है और अनुभवी भी है पिछले वर्ष हमारी टीम राज्य के अंतिम आठ टीमों में पहुंची थी और निरंतर हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन स्तर में काफी सुधार हो रहा है। खिलाड़ियों की टीम में चयन पर सिवान जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष वरीय अधिवक्ता इष्ट देव तिवारी ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। चयनित टीम इस प्रकार है, विवेक कुमार सिंह (कप्तान) प्रदीप कुशवाहा, रामचंद्र चौहान, संजीव कुमार, प्रियांशु कुमार मिश्र,विवेक कुमार,पवन कुमार,चंदन कुमार,राजपाल सिंह,मोहित कुमार बैठा एवं सन्तोष कुमार शामिल हैं जबकि टिम के कोच पवन कुमार को बनाया गया है ।इन चयनीत खिलाड़ियों हिमेश्वर ह्यूमन स्पोर्टस एण्ड एजूकेशनल वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष संगीता देवी सचिव पूनम देवी कोषाध्यक्ष हेमन्त कुमार पाठक,सुनील कुमार दुबे ,रमेश कुमार सिंह,डॉ शरद चौधरी,संगीता चौधरी,डॉ शशी भुषण सिन्हा सहित कई अन्य लोगों ने बधाई एवम शुभकामनायें दी है ।




Recent Comments