जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जानबूझकर परीक्षा परिणाम में लापरवाही बरतने को लेकर महाविद्यालय में किया तालाबंदी
* छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का लगाया आरोप

स्नातक प्रथम खंड सत्र 2015-18 और 2016-19 के परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों ने अंकपत्र न मिलने तथा अधिकांश छात्रों के अंकपत्र में जानबूझकर गलती अंक देने को लेकर आधा दर्जन से अधिक नाराज छात्र छात्राओं ने काॅलेज में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार को गुस्साए छात्र छात्राओं ने स्थानीय होतीलाल रामनाथ महाविद्यालय परिसर में इ को लेकर जमकर बवाल मचाया. छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी कर प्राचार्य व शिक्षकों को थोड़ी देर के लिए बंदी बना लिया. छात्रों का आक्रोश देखते हुए महाविद्यालय प्रबंधन ने अमनौर पुलिस को सूचना दी. जहां सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच नाराज छात्रों को समझाने की कोशिश की पर छात्र मानने को तैयार नहीं हुए. छात्रों का कहना था कि जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पहले से ही स्नातक सत्र की परीक्षा बाधित रखा गया. जब परीक्षा ली गयी तो अंक पत्र में जानबूझकर व साजिश रच कर अंक देने में गड़बड़ी की गयी है. यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इधर थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक प्रभारी व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के गुप्ता द्वारा छात्रों के साथ मध्यस्थता कर समस्या से कुलपति को अवगत करवाया. जहां जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति ने फोन द्वारा छात्रों को आश्वासन दिया तब जा कर छात्र शांत हुए. वहीं महाविद्यालय द्वारा छात्रों के बीच अंक पत्र वितरण किए गए. मौके पर उपस्थित अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकित सिंह ने कहा कि यदि छात्रों की समस्या का समाधान तत्काल प्रभाव से नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन होगा.

इस मौके पर मुख्य रूप से अमनौर नगर मंत्री मृत्युंजय कुमार, कॉलेज अध्यक्ष रमन सिंह, सुजीत कुमार, भानु कुमार, गौरव कुमार, सुबोध कुमार, प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, कन्हैया सिंह निशा कुमारी,पिंकी कुमारी,साक्षी कुमारी,काजल कुमारी, नगमा खान,शमिया,समेत अन्य कार्यकर्ता तथा महाविद्यालय के दर्जनों छात्र उपस्थित थें.

Recent Comments