गड़खा।
गड़खा थाना क्षेत्र के कमालपुर पोखरा में सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान डूबने वाले छात्र की शव काफी देर बाद ग्रामीणों ने खोज कर निकाला।मृतक सरगट्टी गाँव निवासी हरि चरण साह के 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार बताया जाता हैं।अंचला अधिकारी मो इस्माइल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।मृतक बिटू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मौत के बाद माता पिता और भाइयों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।




Recent Comments