विभूतिपुर में छात्र संघ चुनाव में जीते हुए उम्मीदवारों के सम्मान में आयोजित हुआ समारोह

##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर) प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया पुस्तकालय भवन परिसर में छात्र जदयू विभूतिपुर के द्वारा छात्र संघ चुनाव में जीते हुए छात्र अभिषेक कुमार,राजन कुमार व अमर कुमार तीनो जदयू के उम्मीदवारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह की अध्यक्षता छात्र जदयू विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार राय ने किया।इस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अश्वमेघ देवी व स्थानीय विधायक रामबालक सिंह थे।समारोह में मौके पर छात्र जदयू समस्तीपुर के प्रधान महासचिव रब्बानी उप प्रमुख रामनाथ राय,आत्मा अध्यक्ष नरेश प्रभाकर,अमर सिंह,अशोक पटेल गुड्डू कुमार,बबलू कुमार सहित जदयू के कई कार्यकर्ता व छात्र उपस्थित थे।