तिरंगा यात्रा के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

बिदूपुर(सारण)। बिदूपुर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 44 जवानों को विभिन्न दलों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का जमकर नारा लगाया। वहीं बिदूपुर प्रखंड क्षेत्र के बिदूपुर बाज़ार गांधी चौक पर छात्र नेता अजित कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ईमरान खान की पुतला जलाया। और वही छात्र नेता अजित कुमार ने बताया कि बिपदा की इस घड़ी में हम सभी शहीदों के परिवार के साथ हैं देश की रक्षा के लिए हम सभी हर तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं या समय आलोचना करने का नहीं है बल्कि मजबूती के साथ विरोधियों के मंसूबे को ध्वस्त करने का समय है इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि अब सीमा से आरपार हो चुका है सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत नहीं बल्कि और सीधी युद्ध होगा सरकार उन्हें इजाजत दे पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया जाए। बिजिल कुमार, राजू,राहुल, अमित,कल्लू समेत सीआरपीएफ के जवान राजकुमार आदि शामिल थे।