तरैया 24.05.2020

बेलहरी गाँव निवासी शुभनाथ साह ने थाने में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें उमेश साह,संतोष साह,पप्पू साह,सुनील साह,रोहित कुमार,शोभा साह व संजय साह को अभियुक्त बनाया है।पीड़ित का कहना है कि मैं और मेरा भाई ओमप्रकाश साह अपना किराना दुकान बंद कर विक्री के चालीस हजार रुपये लेकर घर जा रहे थे कि उक्त सभी लोग चाकू व पिस्टल दिखाकर मेरे पॉकेट से चालीस हजार रुपये व दोनों भाई के गले से सोने का चैन छीन लिए और जान से मारने की धमकी भी दिये।मारपीट तथा गाली-गलौज करते हुए कहा कि किसी से बताओगे तो तुम्हारा अपहरण करवा लेंगे।