मढ़ौरा(सारण)। नगर पंचायत के लोगों को विकास कार्यो के लिए अभी और इंतजार करना होगा । नपं के 16 वार्ड के लिए वर्ष 2020 में कुल 116 योजनाओं का चयन किया गया था । योजनाओं को पूरा करने के लिए ई-टेंडर निकाला गया था । टेंडर ओपेन भी कर लिया गया था लेकिन इस बीच कोरोना और बाढ़ के कारण योजनाएं शुरु नही हो सकी थी । एक वर्ष से अधिक समय तक योजना शुरु नही हो सकने के कारण सभी योजनाएं रद्द कर दी गयी है। वैसे नगर की नारकीय सूरत से लोग रोज दर रोज रूबरू होते आ रहे हैं।वही पूर्व में कराई गई कई योजनाओं में नाली का कार्य इतना अधूरा व कम गुणवत्ता वाला हुआ है कि बारसात को कौन कहे गर्मी के दिनों में भी सड़को पर गंदे नाले की बहाव होते रहता है।नगर की ड्रेनेज सिस्टम को भविष्य की बढ़ती आबादी को ध्यान में रख नही बनी।जिससे हमेशा यत्र तत्र जलजमाव की समस्या बनी रहती है। फिलहाल उक्त 116 ई-टेंडर रद्द होने से नाली और गली के जीर्णोद्धार के आसार भी खत्म हो गए हैं।आने वाले समय में फिर नई टेंडर प्रक्रिया को लेकर जिज्ञासा बनी हुई है।

बनना था नली-गली और सड़क :

 नगर पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना निश्चय योजना से प्रत्येक वार्ड में नली गली का कार्य होना था, निकाली गई टेंडर से अगर काम हुआ होता तो प्रत्येक वार्ड में तीन से छह नली, गली का काम पूरा होता । अगर ठीक से योजनाएं पूरी की जाती तो नगर क्षेत्र में जल निकासी और जल जमाव की समस्या का काफी हद तक निपटारा हो सकता था । सभी योजनाएं नपं की बैठक में स्वीकृत की गयी थी मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड की स्वीकृति के बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने निकाली गई निविदा को रद्द कर दिया है। 

डेढ़ साल से लंबित रही योजना 

नपं कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार करीब 14 करोड़ की योजना हेतु निविदा 9 दिसंबर 1919 को आमंत्रित की गई थी । योजना को पूरा करने के लिए बीड 30 दिसम्बर 2019 को खोला गया था । संवेदक को अग्रधन शपथ पत्र , परिणाम विपत्र मूल्य ड्राफ्ट जमा करने की अंतिम तिथि भी 30 दिसम्बर 2019 निर्धारित थी । योजना को 25 जून 2021 को अपरिहार्य कारण बताते हुए रद्द किया गया है । इस तरह योजना निविदा निकलने से रद्द करने तक करीब डेढ़ वर्ष तक लटकी रही है । 

नगर पंचायत के ईओ ने कहा – 

योजना लेने के तुरंत बाद से कोरोना का प्रभाव रहा, कोरोना के थोड़ा कम होने के साथ ही नगर क्षेत्र बाढ़ से महिनों तक बुरी तरह से प्रभावित रहा । इससे कार्य शुरु नही कराया जा सका था । अब नए सिरे से प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को प्राप्त कर पुनः जल्दी निविदा निकाली जायेगी । 

– मुकेश कुमार ईओ, नपं मढ़ौरा ।