जहाजपुर:गौरव पथ पर प्रशासन नही कर रहा गौर
आज़ाद नेब
जहाजपुर 4 जून। नगर मे बन रहे गौरव पथ पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारीयों का गौर नही। तकरीबन दो माह से खुदाई कर मिट्टी व गिट्टी डा़ल कर छोड़ दिया है। जिससे आम जन को खासी परेशानी हो रही है। कच्ची सड़क पर उड़ रही धूल बनी मुसीबत तेज गर्मी में आए दिन टूट रहे घरों के नल से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
निर्माणाधीन गौरव पथ के ना तो डिवाइडर बनाये गये। ओर ना ही नाली निर्माण किया गया है। बस लिपापोती का कार्य चल रहा है। जबकि इसी रोड़ पर उपखंड, तहसील, पुलिस उपनिरक्षक, पंचायत समिति,थाना, डाकघर का कार्यालय है। ओर वर्तमान विधायक का निवास भी इसी रोड पर है। जिस पर किसी अधिकारी, जनप्रतिनिधी ने गौर नही किया है। बस जो चल रहा है वो सही है। ऐसा लगता है गौरव पथ से किसी का कोई सरोकार नही। ढाई करोड़ की लागत से बनने वाली है। सड़क नो दिन चले अढाई कोस को कर रही चरितार्थ