दैनिक खोज खबर का असर,दो सिपाही निलम्बित पूर्ति निरीक्षक पर टेढ़ी नज़र
डाॅ अनवर कमाल
उझानी बंदायु 4 जून। बीते दिन मुख्य आरोपी को छोड़ना चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही उपेन्द्र एवम् भूपेश को महंगा पड़ा। SSP द्वारा मामले की जाँच उझानी कोतवाल के माध्यम से करायी गई जाँच में दोनों सिपाही दोषी पाये गये उसी आधार पर दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। 29 मई को उझानी में 120 बोरे लदी ट्रॉली पकड़ी गई थी जिसमे मुख्य आरोपी को बचाने की खबर को दैनिक खोज खबर लाइव ने पहले ही दिखा दिया था।साथ ही पूर्ति निरीक्षक के पूर्व के कारनामों को उजागर करते हुए सन्देह व्यक्त किया था।अब यदि SSP की तरह जिला पूर्ति अधिकारी भी उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराएं तो सम्भवतया पूर्ति निरीक्षक की हक़ीक़त भी सामने आ सकती है।




Recent Comments