सारण :शिक्षक है परेशान,तीन महीने से नही मिली वेतन
जलालपुर
प्रखंड के शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने से उनके समक्ष भोजन पानी की समस्या उत्पन्न होती जा रही है । लेकिन वेतन के मामले में शिक्षा विभाग उदासीन रवैया प्रदर्शित कर रहा है । ये बातें प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता दिलीप कुमार सिंह ने कही है ।शिक्षक नेता ने आरोप लगाया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी से लेकर तमाम अधिकारी विद्यालयों का लगातार अनुश्रवण कर रहे हैं लेकिन वेतन देने के नाम पर मौन व्रत ले ले रहे हैं । सभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की बात करते हैं लेकिन भूखे शिक्षकों की ओर कोई नहीं देखता है । उन्होंने कहा कि एक तो कम पैसा वो भी समय से नही । शिक्षकों की जिन्दगी की डगर कैसे चलेगी ।




Recent Comments