सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के सैनीटोल में मंगलवार को दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट की घटना में पांच व्यक्ति घायल हो गया।
सभी घायलों को ईलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से बलराम यादव,रामसेठ यादव एवं सनोज यादव शामिल है वही दुसरे पक्ष में उपेन्द्र यादव व रणवीर यादव है।
घटना के संबंध में एक पक्ष के घायल रामसेठ यादव ने बताया कि सैनीटोल स्थित अपने घर के नजदीक वाले जमीन में मिट्टी कटवा रहें थे कि दुसरे पक्ष के पवन कुमार,रणवीर यादव,उपेन्द्र यादव सहित घर की अन्य महिला सदस्यों सहित कई लोग एकाएक लाठी,डंडा से लैश होकर मारपीट कर घायल कर दिया।
वही दुसरे पक्ष के उपेन्द्र यादव ने बताया कि प्रथम पक्ष के लोगो ने जबरदस्ती मेरे केबाला वाली जमीन में मिट्टी कटवा रहा था हमलोगों के द्वारा मिट्टी काटने से मना किये जाने पर प्रथम पक्ष के लोगो ने नाजायज मजमा बना हम दोनो पिता पुत्र पर जानलेवा हमला कर जमकर मारपीट कर घायल कर दिया।
इस संबंध में बख्तियारपुर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंच घायलों का बयान ले मामले की छानबीन कर रही थी।
फोटो: घायल





Recent Comments