
मांझी(सारण)। यूपी बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से सरयू में अवैध रूप से लावारिस शवों को प्रवाहित करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। मंगलवार को छपरा से एम्बुलेन्स में छुपाकर लाये गए शव को नदी में फेंके जाने के बाद लोगों ने उसे खदेड़ दिया तथा दुबारा ऐसा नही करने की चेतावनी दी। आसपास के कई लोगों ने बताया कि छपरा शहर से एम्बुलेन्स में लादकर अवैध रूप से शवों को सरयू नदी में प्रवाहित किये जाने का काम लंबे समय से चल रहा है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि पकड़े जाने पर एम्बुलेन्स चालक पर कानूनी कारवाई की जाएगी।




Recent Comments