परसा(सारण)-मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे जल जीवन हरियाली को लेकर 19 जनवरी को मानव शृंखला को सफल बनाने के उद्धेश्य से परसा हाई स्कूल परिसर में प्रखंड विकास पादधिकारी रजतकिशोर सिंह के अध्यक्षता में बैठक किया गया।जिसमे प्रखंड के सभी शिक्षक शिक्षिका नोडल पादधिकारी कोडिनेटर्स जीविका दीदी विकास मित्र स्वाच्छताग्रही समेत प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी ने भाग लिया।बैठक में बीडीओ रजतकिशोर सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे जल जीवन हरियाली समाज के कुरीतियो के बिरुद्ध आगामी 19 जनवरी को प्रखंड क्षेत्र में 30 किलोमीटर लम्बी बनाये जाने वाली मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए सभी को रूट चाट से अवगत कराया गया।तथा 19 जनवरी को मानव शृंखला में अधिक से अधिक शामिल होने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।इस मौके पर बीडीओ रजतकिशोर सिंह प्राचार्य नासिर अहमद जेएसएस अरविन्द कुमार पासवान बीसी रीना कुमारी संजु कुमारी सरोज संजीव कुमार सिंह अनीश कुमार अली हसन मोहम्मद हुसैन समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।