
पानापुर(सारण)त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत चौथे चरण में 20 अक्टूबर को होनेवाले चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के चौथे दिन भी अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम दिखी।आलम ये था कि मुखिया ,सरपंच , बीडीसी एवं वार्ड सदस्य के लिए बनाये गये नामांकन काउंटर खाली खाली दिखे ।वही पंच के लिए बनाए गए नामांकन काउंटर पर थोड़ी भीड़ थी ।हालांकि भीड़ को देखते हुए पंच पद के लिए नामांकन काउंटर बढ़ाये जाने के बाद अभ्यर्थियों को राहत मिली।343 पदों के लिए होनेवाले चुनाव के नामांकन के चौथे दिन कोंध पंचायत से डाक्टर वकील राय की पत्नी हीरा देवी तथा निवर्तमान मुखिया रूबी देवी ,बसहिया पंचायत से पूर्व घनश्याम राय सहित 15 अभ्यर्थियों ने मुखिया पद के लिए नामांकन किया ।वही भोरहां पंचायत से ललन महतो उर्फ ललन फकीर की पत्नी कलावती देवी हेलीकॉप्टरनुमा गाड़ी से नामांकन करने पहुँची थी जो लोगो के आकर्षण का केंद्र बनी थी। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश रौशन ने बताया कि गुरुवार को सरपंच पद के लिए 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया वही बीडीसी पद के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।




Recent Comments