चूना की बोरी के अंदर छुपाकर लें जा रहे ट्रक पर लोड 349 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ ड्राइवर व खलासी धराया

मांझी(सारण) : स्थानीय थाना पुलिस ने जयप्रभा सेतु के बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान 349 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ एक ट्रक को जप्त कर लिया। वहीं ड्राइवर व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। शराब चूने की बोरी के नीचे ढंक कर पंजाब से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अनुज कु पाण्डेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर शराब लोडेड एक ट्रक जयप्रभा सेतु को पार कर बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाला है। उसके बाद पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग चलाया। बलिया मोड़ पर पहुंचने के बाद जब ट्रक की तलाशी ली गई तो चुने की बोरी के नीचे छुपा कर रखी गई शराब की पेट्टीयां दिखने लगी। उसके ट्रक को जप्त कर थाने लाया गया। ट्रक के साथ चालक यूपी के मुजफ्फरनगर जिला के तितायु थाना के अमीर नगर निवासी मेहराब खां के पुत्र शेर खां व सह चालक गाजियाबाद जिले के नेवाड़ी थाना के नगला गांव निवासी ताज मोहम्मद के पुत्र असर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ उन लोगो ने बताया कि शराब को पंजाब से लोड कर के बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस शराब के धंधेबाजों के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी है। शराब के साथ ट्रक को जप्त करने की कार्रवाई में हवलदार भरत पासवान, अमरेश कुमार, गिरिजेश कुमार, विनय कुमार, सहदेव कुमार, लालू जी आदि का अहम रोल रहा।




Recent Comments