समाहरणालय में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,
सैकड़ों की संख्या में आए थे ग्रामीण
▶️मामला आवास योजना मैं बिचौलियों द्वारा लिया जा रहा है पैसा
जमुई (संजीव कुमार सिंह) :
जमुई जिले के झाझा प्रखंड के वाराकोला पंचायत का मामला धीरे-धीरे अब तूल पकड़ते जा रहा है, इस पंचायत के लोगों ने पहले प्रखंड व थाना मैं अपनी फरियाद सुनाई अब बुधवार को जिला समाहरणालय के सामने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी मांग को रखा, जिलाधिकारी ने वाराकोला के आए लोगों से बारी बारी से सबकी बात को सुने और आश्वासन दिया कि दोषी व्यक्ति को हर हाल में सजा मिलेगी, ग्रामीण लुकरी देवी , परदेस नया, झांसी देवी, चल की देवी, कारू नया, रुबिया देवी, लोकरी देवी, केरे देवी ,भवरु नया ,कौशल्या देवी आदि ने कहा कि 18000 से लेकर के 45000 तक बिजोलिया व सहायक के द्वारा लिया गया , उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड के भी कई अधिकारी इस मामले में मिले हुए हैं जिसके कारण आवास सहायक सैकड़ों लोगों से इंदिरा आवास के नाम पर पैसे की वसूली किए हैं झाझा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ रविंद्र यादव के नेतृत्व में वाराकोला पंचायत के लोगों ने समाहरणालय आकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जिलाधिकारी को बताया कि वाराकोला एवं पंच कटिया के ग्रामीणों से प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना निर्माण के सैकड़ों लाभुकों से पैसे की उगाही वार्ड सदस्य प्रतिनिधि तथा उनके बिचौलियों पैसे ले लिया जाता है जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सभी ग्रामीण को आश्वासन दिया कि हर हाल में बिजोलिया व अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब लोगों के लिए सरकार ने दिया है गरीबों को पैसा बिजोलिया नहीं खा पाएगा , जांच की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जांच के क्रम में अधिकारी जाएंगे तो आप लोग खरे उतरने की कोशिश करेंगे तभी जांच सफल हो पाएगा आप अगर बीच में बदल जाते हैं तो जांच पूरा नहीं हो सकेगा और बिजोलिया को सजा नहीं मिल पाएगी जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार अपने समाहरणालय कार्यालय से निकलकर ग्रामीणों के बीच आए और उनकी बात को सुनें और उन्हें आश्वासन भी दिया कि हर हाल में बिचौलिया जेल जाएगा इस मौके पर विधायक रविंद्र यादव भैयालाल माधुरी मनोज कुमार यादव मंटू सिंह सहित सैकड़ों में महिला और पुरुष उपस्थित थे