भाजपा कार्यकर्ताओ ने सीएए के समर्थन में किया धन्यवाद यात्रा

पानापुर (सारण)शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सी ए ए के समर्थन में धन्यवाद यात्रा कर पानापुर मठिया में परिवाद मंच के जरिए लोगों को इस कानून के संबंध में जानकारी दी।सभा को सम्बोधित करते हुए स्थानीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल ने कहा कि सी ए ए नागरिकता लेने वाला नहीं बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है।जबकि पुरा विपक्ष इस कानून को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं ।सभी उपस्थित नवजवानों को उन्होंने अह्वान किया कि आप सभी गाँव, टोले में घूम घूम कर इस भ्रम को दूर करने का प्रयास करें ।तथा नरेन्द्र मोदी के द्वारा लाये गए इस कानून को लागू करने में लोगों से सहयोग की अपील करें, ताकि लोग किसी के बहकावे में न आवे।सभा को संबोधित करने वालों में भाजपा नेत्री प्रियंका सिंह, संजय सिंह, हरिनारायण सिंह, आमतौर विधायक चोकर बाबा का नाम शामिल है ।
सभा की अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष रामज्ञास चौरसिया ने की।