
जमुई प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक में लिये गये कई अहम निर्णय
जमुई (संजीव कुमार सिंह):
जमुई प्रखंड में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई आज कसम कार्यक्रम की अध्यक्षता जमुई प्रखंड प्रमुख देवकी देवी द्वारा किया गया बैठक में स्थानीय विधायक विजय प्रकाश उपस्थित हुए सर्वप्रथम प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा विधायक श्री प्रकाश को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया बैठक मैं कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया सर्वप्रथम सुखाल पर चर्चा की गई प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रखंड अंतर्गत दो पंचायत को सूखा घोषित किया गया है जिसमें लगभग सभी लाभुकों का एंट्री कर दिया गया है तथा लगभग 4000 लोगों के खाते में राशि वितरित हो गई है शेष लाभुकों के खाते में अंतरण की जा रही है समिति द्वारा सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि शेष पंचायतों में सर्वे कराकर पुनः प्रस्ताव भेजा जाए ताकि जिन पंचायतों में औसत से कम वर्षा हुई है उसे सूखा घोषित किया जा सके बैठक में बाल विकास परियोजना पर भी चर्चा की गई जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से पूर्व बैठक में दिए गए निर्णय के अनुसार वितरण पंजी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने की मांग की गई बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा बैठक में पशुपालन पर चर्चा की गई जिसमें प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुर्गी पालन, बकरी पालन, गाय पालन के लिए विभिन्न प्रकार के स्कीम है जिसमें 50% की सब्सिडी विधायक द्वारा पशुपालन पदाधिकारी को बताया गया कि सभी लाभों के बारे में आम जनता को एवं जनप्रतिनिधियों को प्रचार प्रसार करें मनरेगा लंबी को शीघ्र पूरा करने का प्रस्ताव पारित किया गया तथा योजनाओं को धरातल पर सही रूप से करने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेना आवश्यक है प्रधानमंत्री आवास योजना में वरीयता क्रम में छूटे लाभार्थियों को शीघ्र लाभ देने की कार्रवाई किए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया अंत में उप प्रमुख पवन रावत द्वारा विधायक एवं जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया .




Recent Comments