दुकान में चोरी करते एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के अफराद बाजार में गुरुवार को कपड़ा की दुकान में रुपयों की चोरी करते एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ उसकी पिटाई शुरू कर दी, थोड़ी देर बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को अपने कब्जे में लिया और थाना लाया। मामले में व्यवसायी विनोद कुमार ने बताया कि दो युवक उसके दुकान पर कपड़ा खरीदने के बहाने पहुंचे और कपड़ा दिखाने की बात कही। मैं उन्हें कपड़ा दिखाने में व्यस्त हो गया। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर एक व्यक्ति दुकान के गल्ला से रुपए निकालने लगा। तभी उस पर मेरी नजर पड़ी और हो-हल्ला शुरू किया। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई और रुपए निकालने वाले व्यक्ति को पकड़ उसकी पिटाई शुरू कर दी। दुकान मालिक ने बताया कि चोर की संख्या दो थी। जब हो-हल्ला हुआ तो पकड़े गए व्यक्ति का दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पकड़ा गया व्यक्ति अपना घर सारण जिला बता रहा है। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ थाने लाया। ओपी प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।




Recent Comments