प्रेरक है बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाली शिवांगी स्वरूप

पटना अनूप नारायण सिंह) : बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाली शिवांगी स्वरूप नेवी की पहली महिला पायलट बंद बिहार को गौरवान्वित कर दिया है।

मुजफ्फरपुर की बेटी शिवांगी स्वरूप ने नौसेना की पहली महिला पायलट के तौर पर ज्वाइन किया है।
शिवांगी के पिता हरी भूषण से ने बताया शिवांगी के प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल होने से पहले कोच्चि में नौसेना के दक्षिणी कमांड हेड एके चावला ने बैज लगाकर शिवानी को ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल करने के लिए तैयार किया।मुजफ्फरपुर के शिवांगी नौसेना में 228 सर्विलांस एयरक्राफ्ट उड़ाएंगे ।शिवांगी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जब हमने स्कूल जाना शुरू किया था, तब घर के नजदीक हेलीकॉप्टर को उतरते देखा था उन्हीं दिनों हमने ठान लिया था कि हवाई जहाज जरुर उड़ाएंगे बाद में जब बढ़ी हुई तो फिर पायलट बनने की तैयारी शुरू कर दी। हमारे सपनों को पूरा करने में हमारे माता-पिता ने भरपूर साथ दियाबिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले शिवांगी के पिता हरी भूषण से ब्रह्मर्षि जमुना बालिका उच्च विद्यालय में हेडमास्टर हैं। शिवांगी दो बहन और एक भाई है मां प्रियंका हाउसवाइफ है।