जमुई नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने  किया पदभार ग्रहण

जमुई से संजीव कुमार सिंह की रिपोर्ट

 जमुई ।नए कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार  शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया है।  बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से नगर विकास सेवा में आने वाले नवादा जिला के निवासी अजीत कुमार नें सबसे पहले सिवान नगर परिषद तथा दूसरी बार नगर पंचायत खुसरूपुर कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर आसीन हुए थे । जमुई नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार के द्वारा नगर परिषद जमुई का पदभार ग्रहण करने के साथ ही स्थानीय नागरिकों के बीच विकास कार्य को लेकर उम्मीद की किरण जाग उठी है। पर देखना है नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी नागरिको की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते है। पदभार को ग्रहण करने के साथ ही नप के कार्यपालक पदाधिकारी ने एकतरफ नगर विकास विभाग द्वारा प्रदत राशि से नगर के विकास कार्यो को अंजाम देने की बातें कही। नये कार्यपालक के स्वागत में जहां नगर परिषद के बाद पार्षद उपाध्यक्ष अध्यक्ष व कर्मियों द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया वही नगर परिषद क्षेत्र के सभी समस्याओं को पार्षदों द्वारा अवगत कराया गया एवं आशा व्यक्त किया गया कि नए कार्यपालक द्वारा समस्याओं का जल्द ही निदान कर लिया जाएगा ।इस अवसर पर मुख्य पार्षद रेखा देवी उपाध्यक्ष संजीव कुमार अलका सिंह पार्षद सीता राम साहू बिपिन साहू सहित नगर परिषद के नगर प्रबंधक एहतराम हुसैन , प्रधान लिपिक त्रिपुरा ठाकुर ,नाजिर संतोष प्रसाद के अलावे अन्य वार्ड के पार्षद  प्रतिनिधि नप कर्मी के अलावे अन्य लोग मौजूूद रहे।

दुसरी ओर सरकार द्वारा (शहरी ईलाके) स्थानीय निकायों में चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर सही ढ़ंग से उतारने की दिशा में सचेष्ट रहने की बातें कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार ने कही। उन्होनें मिडीया कर्मियों से बात-चीत करते हुए आगे कहा कि नगर में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अन्र्तगत हर घर को नल का जल, गली-नाली का निर्माण के आलावे प्रधानमंत्री आवास योजना सहित ,कबीर अन्त्येष्टि योजना,नारी सशक्तीकरण व नारी स्वावलंबन दिशा में जारी योजनाओं को धरातल पर तेज गति से शत-प्रतिशत उतारने को लेकर संकल्पित है। शहर में फगिग व साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे कर शहर को साफ-सुथरा व आदर्श बनाया जायेगा।