परसा (सारण)प्रखंड के सभागार कक्ष में बीडीओ रजत किशोर सिंह ने प्रखंड क्षेत्र अधीन संचालित कोचिंग,निजी शैक्षणिक संस्था के संचालकों के साथ बैठक किया।बैठक में बीडीओ ने सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार के शिक्षण संस्थान को सरकार के अगला निर्देश आने तक बन्द रखना है।चाहे वह ग्रामीण इलाका हो या शहरी, सरकार का निर्देश नही मनाने वाले संस्थानों तथा संचालको पर सख्त करवाई की जाएगी। शिक्षको के आर्थिक स्थिति की चर्चा होने पर संचालन की जिद करने पर बीडीओ ने डीएम से मिल मांग को रखने की आश्वसन दिया।बीडीओ ने सामूहिक कोरोना महामारी पर रोक लगाने में सहयोग प्रदान करने की अपील किया।जिसपर सभी संचालको ने परिपूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वसन दिया।बैठक में बिपिन भारद्वाज,संतोष कुमार,जीतन सिंह,रौशन कुमार वेदप्रकाश उपस्थित थे।