नशे मे धुत बाइक सवार युवक ने साइकिल मे मारी ठोकर

डोरीगंज (सारण) :
“”‘”””‘””””
बिहार मे शराबबंदी व शराब माफियाओ के विरूद्ध पुलिस की लगातार सक्रियता के बावजूद इसके लत के शिकार नशेड़ियो पर कही से भी अंकुश लगता नजर नही आ रहा है जबकि पुलिस के द्वारा लगातार इसके विरूद्ध व्यापक स्तर पर अभियान भी चलाया जा रहा है ।
मंगलवार की संध्या 4 बजे कुछ ऐसा ही नजारा देख लोग शराब और शराबियो के विरूद्ध पुलिसिया कारवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए नजर आए जब नशे मे धुत्त एक अपाची बाईक पर सवार दो नशेड़ी युवको ने छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित घेघटा गाँव के समीप एक साईकिल सवार को ठोक दी।
जिस घटना मे साईकिल सवार तो बाल बाल बच किन्तु उसकी साईकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसपर उल्टा धौस जमाते हुए दोनो नशेड़ी साईकिल सवार से ही उलझ गए जिसे स्थानीय लोगो ने समझा बुझाकर कर मामले को शांत कराया व दोनो नशेड़ियो से क्षतिग्रस्त साईकिल की मरम्मत के लिए 500 रूपये जबरन दिलवाई साईकिल सवार युवक एक फेरीवाले था जो साईकिल मरम्मत कराने के बाद पुन: अपने गन्तव्य के लिए रवाना हो गया वही नशे की हालत मे बेसुध बाईक सवार दोनो युवक बाईक सड़क पर ही छोड़ किनारे एक पेड़ के नीचे बेसुध गिरे हुए पाए गए जिन्हे देख लोग पुलिस प्रशासन की इस विफलता पर सरकार को कोसते हुए नजर आए । स्थानीय लोगो के मुताबिक दोनो युवक खुद को आरा के निवासी बता रहे थे जिनसे ज्यादा बातचीत करना लोगो ने मुनासिब नही समझा।




Recent Comments