👉ग्रामीणों ने भुलौली गावँ में दोपहर 2 बजे पकड़ा राशन

👉पाँच बोरी राशन डीलर के घर से ला रहे थे कारोबारी

👉सूचना मिलने पर पहुँचे बीडीओ, थानाध्यक्ष और मुखिया

सीवान ।गुठनी थाना के भुलौली गांव में मंगलवार की दोपहर कालाबाजारी के लिए ले जा रहे राशन को ग्रामीणों ने गुप्त सूचना के आधार पर बरामद कर लिया। जिसकी घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन पहुँच कर मामले की जाँच में जुट गया। इसकी सूचना पर बीडीओ धीरज कुमार दुबे, एएसआई अनिरुद्ध कुमार, मुखिया धनंजय सिंह ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को सूचना मिली की नैनीजोर गांव स्थित डीलर के घर से कारोबारी भुलौली के रास्ते कोढवलिया राशन की कालाबाजारी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद दर्जनों की संख्या में युवक गुठनी सोहगरा मुख्य मार्ग और भुलौली गांव के बीच एकत्रित होकर कारोबारियों को पकड़ लिया। और उनके पास से एक बाइक और 5 बोरी राशन बरामद किया। ग्रामीणों ने बताया कि पकड़े गए कारोबारी की पहचान कोढवलिया गांव निवासी कुमार तिवारी के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह बाइक से ही नैनिजोर स्थित डीलर बाबूलाल राम के यहां से राशन ला रहा था। वही मुखिया धनंजय सिंह का साफ कहना था कि वर्तमान समय डीलरों द्वारा लाभों का राशन लूट का सूट कर बेचा जा रहा है। उनका आरोप था कि इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों से करने के बावजूद भी ऐसे डीलरों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि बीडीओ धीरज कुमार दुबे का कहना है कि इस मामले की जानकारी जिले के वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है। इस मामले में आरोपी डीलर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, उसका लाइसेंस रद्द करने और मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग अधिकारियों से किया।