आपसी विवाद मे मारपीट मे घायल युवक का इलाज के दौरान मौत ,आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
विभूतिपुर (समस्तीपुर) थाना क्षेत्र में गत 19 नवम्बर 2018 को एक आपसी विवाद में मारपीट के दौरान हुए जख्मी रामविनोद राय का बेटा राहुल कुमार जिसका इलाज पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।जिसका इलाज के दौरान शनिवार को देर रात्रि राहुल की मौत हो गई।जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार की सुबह सिंघिया दलसिंहसराय मुख्य मार्ग महावीर चौक कल्याणपुर के समीप शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।वही आक्रोशित लोगों ने विभूतिपुर थाना अध्यक्ष के खिलाफ नारे लगा रहे थे।आक्रोशित लोगो का कहना है कि जबतक उच्च अधिकारी नही आएंगे तबतक जाम लगा रहेगा। इतना ही नही मृतक के परिजन को उचित न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।बता दे की सुबह करीब 7 बजे से ही जाम हैं।जिसके कारण उक्त मार्ग पर यातायात बिल्कुल प्रभावित रहा।दोनो ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी।पदाधिकारीयो के काफी मशक्कत के बाद जाम हटा।साथ ही थाना प्रभारी ने कहा कि जाँचोपरात जो भी दोषी है कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी ।