मढ़ौरा के मुबारकपुर में मनी अम्बेदकर जयंति


मढ़ौरा,सारण, बिहार ।
प्रखंड के मुबारकपुर पंचायत में बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की जयंति मनाई गयी । विकास मित्र दयाशंकर राम के आवास पर आयोजित जयंति समारोह की अध्यक्षता अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड पूर्वी मंडल के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया । पार्टी का वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम नंदन विद्रोही और महामंत्री धर्मनाथ सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । बाबा साहेब हम सबों के पूजनीय हैं । इस बैठक में मुख्य रूप से मुन्ना प्रताप सिंह, संफूल राय, शिवजी राम, राज किशोर राय, सोनू कुमार राम, अशोक कुमार राम, विक्की कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।