
सोनपुर में मतदाता जागरुकता रथ का हुआ आगमन
सोनपुर — जिला निर्वाचन पदाधिकारी सारण द्वारा भेजा गया मतदाता जागरुकता रथ शनिवार को सोनपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में धूम – घूमकर मतदान केंद्र पर जाकर कैंप लगाया गया । इस रथ के द्वारा मतदाता को जागरुक करने के साथ मतदाताओं को एबीएम मशीन से वोट गिराने का तरीके बताए गए एवं (बीबीपैट ) वोटर वेरीफाइट पेपर ऑडिट ट्रेल के बारे में लोगो को बताया गया । जिसे आने वाले लोकसभा चुनाव में किसी भी मतदाताओं को वोट डालने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े । इसके लेकर के पूरे जिले में मतदाता जागरुकता अभियान के साथ मतदान करने से संबंधित सारी जानकारी दी जा रही है । इसी क्रम में भरपुरा व जहाँगीरपुर पंचायत भवन पर लोगो को मतदान कराने से सम्वन्धित जनकारी देते हुए लोगो को वोट डालने की प्रशिक्षण देकर जागरुक किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान अमित कुमार मास्टर ट्रेनर , मुकेश कुमार , स्थानीय बीएलओ पूनम कुमारी , रमेश कुमार , खुदी राम, संजीव कुमार, विनय कुमार , राजू कुमार ,सुबोध कुमार, जयप्रकाश चौरसिया के साथ अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे ।




Recent Comments