
- तरैया पानापुर मार्ग पर फकुली गांव के समीप हुई घटना
दैनिक खोज खबर/पानापुर (सारण)।तरैया पानापुर मुख्य मार्ग पर फकुली गांव के समीप शनिवार की सुबह दो चारपहिया वाहनों की आमने सामने हुई टक्कर में एक वाहन पर सवार शिक्षक एवं चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरहा में प्राचार्या के पद पर पदस्थापित गीतांजलि कुमारी रोजाना की तरह अपने सैन्ट्रो कार से छपरा से विद्यालय आ रही थी. उस कार पर इसी विद्यालय की शिक्षिका उर्मिला कुमारी, नगरा निवासी शिक्षक चंदन कुमार एवं दिघवा दुबौली के एक प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका रिंकी कुमारी भी सवार थी. जैसे ही वे फकुली गांव पहुँचे इसी दौरान पानापुर से तरैया की तरफ जा रहे एक क्रेटा कार से उनके गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गयी.टक्कर इतनी न जबरदस्त थी कि सैन्ट्रो कार के परखच्चे उड़ गए और चालक सद्दाम हुसैन सहित उसपर सवार सभी शिक्षक घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद क्रेटा कार चालक अपनी गाड़ी घुमाकर फरार हो गया.घटना के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गयी. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने सभी घायलों कों इलाज के लिए रेफरल अस्पताल तरैया भर्ती कराया . घटना के बाद विद्यालय के शिक्षक भी तरैया पहुँचे एवं घायलों का हालचाल जाना.बताया जाता है कि शिक्षक चंदन कुमार का पैर टूट गया है वही गीतांजलि कुमारी, रिंकी कुमारी एवं चालक सद्दाम हुसैन की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. गंभीर स्थिति कों देखते हुए चिकित्सकों ने चारो कों छपरा रेफर कर दिया है.वही घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है.




Recent Comments