एकमा पुलिस ने 30 कार्टून अंग्रेजी शराब किया बरामद, मौके से एक बाईक जब्त
#तीन धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

एकमा(सारण): थाने की पुलिस ने क्षेत्र के लगुनी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 30 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस दौरान धंधेबाज अंग्रेजी शराब से भरे कार्टून व बाईक छोड़कर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने तीन धंधेबाजों के खिलाफ थाने में नई बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में दबिश देनी शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की सुबह थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र व पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत सिंह ने सशस्त्र पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी भूषण महतो के घर के अंदर छापेमारी किया।

इस दौरान धंधेबाज भागने में सफल हो गए। जबकि पुलिस ने मौके से 30 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त कर मौके से एक बाईक भी बरामद किया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में लगुनी गांव निवासी भूषण महतो, पंडितपुर गांव निवासी राकेश सिंह व चकदेह गांव निवासी सुरेंद्र राय के खिलाफ थाने में नई बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में दबिश दी जा रही है।