विद्युतीकरण कार्यों को उपद्रवियों ने किया क्षतिग्रस्त।
बिदूपुर(वैशाली)।बिदूपुर थाना के ऊंची डिह एवम सैदपुर गणेश गांव में एल एंड टी कम्पनी द्वारा किये गए विधुतीकरण कार्य को कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किये जाने का मामला उजागर हुआ है।इस सम्बन्ध में एल एंड टी कम्पनी के सिलौ थर दास द्वारा अज्ञात के विरुद्ध विधुत उपकरण को क्षतिग्रस्त किये जाने की लिखित शिकायत बिदूपुर थाना में की हैं।उसने आरोप लगाया है कि गत 28 जनवरी को उन्हें सूचना मिला कि इन दोनों गांव में पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।वही 280मीटर केबल,30 पिन इंसुलेटर,11 के वी ए के रैबिट कंडक्टर,2 वी क्रॉस आर्म ,2 एफ क्लैम्प को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।हालांकि समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज किया गया था।पुलिस मामले की सत्यता की जांच कर रही है।




Recent Comments