छात्रों में कक्षा में आगे बैठने को लेकर बढ़ा विवाद, स्कूल से घर लौटते वक्त रास्ते में घेर किया मारपीट
मढ़ौरा (सारण) : शनिवार को स्थानीय हाई स्कूल में नौवीं क्लास के छात्रों ने आगे बेंच पर बैठने को लेकर विवाद कर लिया.जिसके बाद स्कूल से छूटते ही रास्ते में मारपीट हो गयी.घायल छात्रों ने बताया कि दूसरे पक्ष के छात्र व परिजन जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के साथ डंडे औऱ रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया.जिसको लेकर आरोपितों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया है.घायल छात्रों में स्थानीय थाना क्षेत्र के धेनुकि गांव निवासी बिक्कु कुमार , साग़र कुमार औऱ अरूण का उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में किया गया.घायलों ने धेनुकि गांव के ही धर्मेन्द्र कुमार सिंह , अंकुश कुमार , अजीत कुमार , चंदन कुमार को आरोपित कर थाने में आवेदन देने कि बात कहीं है.आरोप लगाया गया है की स्कूल के कक्षा में आगे बैठने को लेकर पहले गाली गलौज़ कर रोका गया, फिर स्कूल से लौटते वक्त विवाद करने वाले छात्रों ने अपने घर के सामनें घेर के परिजनों संग मारपीट कर घायल कर दिया गया.मामले की जानकारी के लिये पुलिस से सम्पर्क नहीं हो पाया.