हरिद्वार से पानापुर पहुँचे मजदूरों को कराया गया क्वारेंटाइन

पानापुर (सारण)गुरूवार को थानाक्षेत्र के भोरहाॅ में उतर प्रदेश हरिद्वार से साईकिल चलाकर पहुंचे नव प्रवासी मजदूरों को स्थानीय पुलिस ने क्वारेंटाइन कराया।मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को भोरहाॅ के नव व्यक्ति साईकिल चलाकर हरिद्वार से पानापुर पीएचसी पहुंचे।जहाँ उनकी स्वास्थ्य जाँच किया गया।स्वास्थ्य जाँच के पश्चात क्वारेंटाइन सेन्टर पर रहने की सलाह दी गई, लेकिन वे स्वास्थ्यकर्मीयों की बात नहीं माने तथा अपने-अपने घर चले।स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाई तथा सभी बाहर से आये नव व्यक्तियों को क्वारेंटाइन सेन्टर उच्च विद्यालय कोन्ध भगवानपुर में क्वारेंटाइन कराया।थानाध्यक्ष के डी यादव ने बताया कि क्वारेंटाइन सेन्टर पर रहने खाने तथा स्वास्थ्य जाँच आदि का पूरा व्यवस्था है।