10 अगस्त जिलाधिकारी घेराव को लेकर AISF ने विभिन्न छात्रावासों में चलाया छात्र जन-सम्पर्क अभियान

छपरा : ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) सारण जिला परिषद् के छात्र साथियों ने विभिन्न छात्र समस्याओं स्नातक उतीर्ण, पंजियन से वंचित छात्रों का पंजियन करने, बी०एड० शुल्क वृद्धि वापस लेने, निजी शिक्षण संस्थाओं तथा कोचिंग संस्थानों के मनमानी पे रोक लगाने ,स्कूल(कॉलेजों)में रिक्त पदों को भरने ,डीबीएसडी रामपुर, गरखा तथा लोक महाविद्यालय हाफिज पुर में छात्रों तथा कर्मचारियों के हितों कि रक्षा करने एवं समान स्कूल प्रणाली लागू करने, आदि को लेकर छात्रावासों में छात्रों के बीच संपर्क अभियान चलाया एवं छात्रों को 10 अगस्त सारण जिलाधिकारी घेराव के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील किया।छात्र संपर्क अभियान के दौरान जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कहा की बिहार में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है, बिहार के मेधावी छात्र अन्यत्र पलायन कर रहें है ,छपरा के जेपी विवि का और भी बुरा हाल है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि जिले के स्कूल,कॉलेजो व विवि में घ़र अनियमितताएँ हैं, मगर जिला प्रशासन एवं सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।वहीं राज्य-पार्षद अमित नयन ने कहा कि स्नातक उतीर्ण पंजियन से वंचित छात्र एवं बी०एड०शुल्क वृद्धि के पीड़ित छात्र भारी तदाद में इस आंदोलन में शामिल हों।