
गरखा में मही नदी पर बनेगा आधुनिक उच्च स्तरीय पुल, जाम से मिलेगी मुक्ति
• सांसद राजीव प्रताप रुडी की पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन, अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के साथ 3 जून की बैठक में हुआ था निर्णय।
• आजादी से पहले के पुल की जगह 5 करोड़ 39 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल
• सांसद रुडी की पहल से गरखा बाजार के लोगों को होगी सुविधा, छपरा शहर से मुजफ्फरपुर को मिलेगी सुगम संपर्कता
• अंग्रेजों के जमाने का पुराना, संकीर्ण और जर्जर पुल के कारण गरखा में हर दिन लगने वाले 4-5 घंटे की जाम से मिलेगी मुक्ति
• सांसद रुडी ने कहा – नये पुल के निर्माण से स्थानीय निवासियों के साथ ही दोनों तरफ की बड़ी आबादी को होगी सुविधा
• पुल की सौगात से गरखा और आस-पास के ग्रामीणों के बीच खुशी की लहर, सांसद रुडी का जताया आभार
छपरा(सारण) । छपरा शहर से मुजफफरपुर जाने वाले राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 722 पर गरखा बाजार के नजदीक आजादी से पहले का बना हुआ संकीर्ण और जर्जर पुल के कारण अकसर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे निजात दिलाने के लिए स्थानीय सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी के प्रयास से नये पुल के निर्माण के लिए प्राक्कलन का तकनीकी अनुमोदन प्राप्त करने के लिए सरकार को भेजा गया है। प्रशासनिक स्वीकृति के उपरान्त शीघ्र ही दो लेन वाले RCC HL पुल का निर्माण कराया जायेगा जिससे न केवल जाम की समस्या समाप्त होगी बल्कि, स्थानीय व्यापारियों, विद्यार्थियों को अब बहुत सुविधा मिलेगी। विदित हो कि पिछले दिनों पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन, सांसद राजीव प्रताप रुडी, अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, जिलाधिकारी डॉ लोकेश समेत वरीय अधिकारियों के साथ सारण जिला की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई थी। इसी बैठक में सांसद ने गरखा बाजार-मुजफ्फरपुर रेवा छपरा पथ पर अंग्रेजों के जमाने के पुराने पुल की जगह नये पुल के निर्माण की बात कही थी।
गरखा बाजार स्थित पुराना पुल संकीर्ण है जिस कारण निरंतर जाम लगा रहता है। अब साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से राज्य सरकार पुल का निर्माण करायेगी जिससे जाम की समस्या सदा के लिए समाप्त हो जायेगी। मही नदी पर बनने वाला यह पुल गरखा को मैकी से तो जोड़ेगा ही साथ ही छपरा शहर से मुजफ्फरपुर की यात्रा करने वालों को सुगम संपर्कता भी प्रदान करेगा। दोनो तरफ की 10 लाख की आबादी को इस पुल से सुविधा मिलेगी।
इस संदर्भ में गरखा पश्चिम मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद और पूवी मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सांसद नियमित रूप से जन समस्याओं के मुद्दों पर विचार विमर्श स्थानीय कार्यकर्ताओं से करते रहते है। स्थानीय जनता से उनकी मुलाकात नियमित रूप से होती रहती है। इसके कारण वो जन समस्या के छोटे से छोटे मुद्दों को भी तुरंत हल करते है। यह एक बड़ा मुद्दा था जिसका हल सांसद महोदय ने किया। उन्होंने कहा कि गरखा सहित आस-पास के ग्रामीणों के बीच पुल के निर्माण की घोषणा होते ही खुशी की लहर दौड़ गई। इसके लिए सभी ने अपने सांसद रुडी का आभार जताया है।




Recent Comments