जदयू खेल प्रकोष्ठ के छपरा नगर अध्यक्ष बने मो. तनवीर खान
छपरा :शहर के नई बाजार निवासी मो.तनवीर खान पिता चांद खान को खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ईम्तेयाज परवेज ने खेल प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया। शनिवार को अतिथि गृह में राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार वर्मा ने अपने हाथों से मनोनयन का पत्र दिया। मुख्य रूप से मौके पर जिला मुख्यालय प्रभारी मृत्युंजय कुमार जी, जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजु जी, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुशवाहा , जद यू के वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप , बैधनाथ प्रसाद विकल , कमाल अशरफ, जिला मिडिया संयोजक फिरोज व अन्य उपस्थित थे।