
मांझी/छपरा। मांझी विधान सभा क्षेत्र से रालोसपा, बसपा ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट से प्रत्याशी के रूप में ओम प्रकाश कुशवाहा ने मंगलवार को डीसीएलआर कार्यालय में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन एवं गरीब, दलित, शोषित, किसान-मजदूरों व छात्र-नौजवानों, बेरोजगारों के हक और क्षेत्र व समाज के सभी वर्गों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए मैं चुनाव मैदान में आ रहा हूँ। मैं बाबा साहब, जेपी, कर्पूरी ठाकुर सहित उपेंद्र कुशवाहा व बहन मायावती के समाजवाद के सपने को साकार करना चाहता हूँ। मौके पर रालोसपा के जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवजी महतो, बसपा के जिलाध्यक्ष मनोज राम, मांझी के बसपा अध्यक्ष रवींद्र राम, एआईएमआईएम के हसनैन अली, पश्चिमी जोन के चुनाव प्रभारी लक्ष्मण राम, अधिकवक्ता मनोज कुमार सोनी, श्याम सुंदर कुशवाहा, राम कुमार सिंह, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र प्रसाद, रमाकांत प्रसाद, मनोज राम, राज कुमार राय, तारकेश्वर सिंह, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।




Recent Comments