
सीतलपुर-सिवान एसएच 73 पर परसा थाना के सगुनी प्राथमिक विद्यालय के समीप अल्टो में बोलोरो चालक द्वारा पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया।जिससे आल्टो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।मौके का लाभ उठा बोलेरो चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।आल्टो में सवार एक ही परिवार के चार व्यक्ति बुरी तहत हो घायल गया।स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार हेतु सभी घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा में भर्ती कराया गया।घायलो में सिवान जिले के बबुनिया मोड़ निवासी 60 वर्षीय डॉ सोलस हुसैन, पत्नी आमना आशमीन, 20 वर्षीय पुत्री तइबा हशन व 18 वर्षीय पुत्री बसरा हशन शामिल है। चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर स्तिथि देखते हुए बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।बताया जाता है कि सभी ब्यक्ति सिवान से निजी वाहन से पटना जा रहे थे।इसी क्रम में बोलेरो चालक द्वारा ठोकर मार दिया।घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा अल्टो कार को सड़क किनारे गढ्ढे से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर हटा दिया गया।




Recent Comments