बकरी चराने गई थी दोनों बच्चियाँ।पानी पीने के क्रम में फिसला पैर

पानापुर (सारण)सोमवार को थानाक्षेत्र के सलेमपुर निवासी बिरेश राय की दस वर्षीया पुत्री पुतुल कुमारी तथा स्व0 शैलेश राय की आठ वर्षीय पुत्री अनुराधा कुमारी की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गयी।मिली जानकारी के अनुसार दोनो बच्चियाँ बकरी चराने गंडक नदी के किनारे गई थी।पानी पीने के लिए दोनो गंडक नदी में गई इसी क्रम में उनका पैर फिसल गया तथा दोनो नदी में डूब गयी।बच्चियों की डूबने की खबर सुनकर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन तथा सीओ को ग्रामीणों ने दी।सूचना पाकर गोताखोर की टीम दोनो बच्चियों के शव को ढूंढने में लगे हैं ।खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हुआ था।




Recent Comments