• कहा-15 वर्षों से ठग रहीं है बिहार सरकार
• आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को देंगे करारा जवाब
सारण/मांझी।
प्रखंड के बीआरसी मुख्यालय पर शनिवार को आक्रोशित शिक्षकों ने नई सेवाशर्त नियमावली की प्रति जलाते हुए सख्त नाराजगी के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसका नेतृत्व राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने किया। मौके पर पहुंचे संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर गुड्डू ने सरकार की दोरंगी शिक्षा व शिक्षक नीति पर बरसते हुए कहा कि सूबे की डबल इंजन की सरकार शिक्षकों के बुनियादी सवालों को हल करने के बजाय भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे मे मदहोश सरकार लोकतांत्रिक मांगों को कुचलते हुए नियोजित शिक्षकों के साथ हुए वार्ता के बाद वादा खिलाफी की है। यह शिक्षकों के साथ घोर अन्याय है। संघ के प्रदेश राज्य सचिव सुनील तिवारी ने कहा कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में राज्यभर के शिक्षक कर्मचारी सरकार के विरोध मे गोलबंद होकर मतदान करने का काम करेंगे और नीतीश-मोदी की सरकार को बिहार की सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे। इस बार शिक्षक झांसे मे आनेवाले नहीं है। वहीं संघ के जिलाध्यक्ष डा. राजेश कुमार यादव ने कहा कि अब नियोजित शिक्षक मन बना लिए हैं कि आनेवाली नई सरकार से ही वेतनमान सहित सेवाशर्त लेंगे। वहीं मौके पर उपस्थित आंदोलनकारी शिक्षकों को संकल्प दिलाते हुए संघ के जिला सचिव मंजीत कुमार तिवारी ने संकल्प दिलाते हुए कहा कि जो सरकार शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करतीं है उसे सूबे की सत्ता से बाहर करेंगे। निश्चित ही वह नई सरकार हमारी होगी। इस दौरान शिक्षकों ने नई सेवा शर्त की प्रतियां जला कर अपने आक्रोश को प्रदर्शित किया। जिसमें संघ के जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश गिरि, अरविंद सिंह, बीरेंद्र सिंह,वीरेश राय ,रामबाबू राम,अरविंद भारती, परशुराम यादव, प्रमोद कुमार, दिलीप सिंह, अशोक प्रसाद साह, गीता कुमारी, सुनीता कुमारी आदि शामिल हुए।




Recent Comments