गौरा के हरपुर नहर में मिला वृद्ध का शव,सनसनी
मढ़ौरा (सारण) :गौरा ओपी क्षेत्र के हरपुर नहर मे एक 64 वर्षीय वृद्ध के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । हल्ला होने पर पहुंची ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर मृतक का पहचान करवाया । मृतक गौरा क्षेत्र के नरहर निवासी 65 वर्षीय दुर्गा राम बताया गया है । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया है । पुलिस के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।




Recent Comments