
गोपालगंज:- उचकागांव थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी गांव में बम बनाते समय विस्फोट हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना में युवक का दांया हाथ विस्फोट के कारण उड़ गया। जख्मी युवक गांव के बकरीद मियां का नाती सरफराज आलम बताया जा रहा है। जिसे परिजनों द्वारा मीरगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। बाद में इसकी सूचना स्थानीय चौकीदार ने पुलिस को दी। हांलाकि उसके बाद भी मामले की जांच में पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात सलेमपट्टी गांव के बकरीद मियां का नाती सरफराज आलम गांव के समीप ही मलहनी खाड़ के किनारे विस्फोट सामग्री को लेकर बम बना रहा था। बम बनाने के क्रम में बम विस्फोट कर गया। जिससे वह बूरी तरह से जख्मी हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि सरफराज का दांया हाथ विस्फोट के कारण उड़ गया है। उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मीरगंज में इलाज के बाद उसे दूसरे स्थान पर छिपाकर इलाज कराया जा रहा है। ग्रामीणों की माने तो बारह साल पहले उसके चाचा की मौत बम बनाने के दौरान हो गई थी। इधर, मामले में थानाध्यक्ष किरण शंकर का कहना है कि मामले की छानबीन की गई है। इस बारे में जख्मी युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पटाखा छोड़ते समय युवक जख्मी हो गया है।





Recent Comments