पूजा पंडाल से दानपात्र की चोरी

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित सोनार टोली में मां दुर्गा के पंडाल से मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दानपात्र की चोरी कर ली। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि थाना परिसर से महज 50 मीटर की दूरी पर पंडाल रखा गया है। यही नहीं सभी पूजा पंडाल के पास पुलिस बल की तैनाती की गई है, इसके बावजूद अज्ञात चोरों ने दान पात्र की चोरी कर ली। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दानपात्र संबंधी चोरी का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में किसी ने थाने में आवेदन नहीं दिया है।
——-