गोपालगंज :सासामुसा चीनी मिल मे हुए हादसे मे इलाज के दौरान एक और युवक की मौत
# अब मरने वालो की संख्या आठ पर पहुंची

#न्यूज़ इनपुट -शुभम श्रीवास्तव
गोपालगंज:—— सासामुसा चीनी मिल हादसा में जख्मी रविन्द्र साह की मौत बुधवार की देर शाम उतरप्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हो गई. वे हादसा के बाद से ही अस्पातल में अंतिम सांसे गिन रहे थे. इसके साथ ही मिल हादसा में मरने वालो की संख्या आठ हो गई. बता दें की बीते बुद्धवार की रात्रि सासामुसा चीनी मिल के बयालर का क्वाड फटने से छह मजदूरों की मौत हो गई. एक तरफ जहां इलाज के लिए पैसों के अभाव में जख्मी मरीजों को जूझना पड़ रहा था. तो वहीं दूसरी तरफ समुचित इलाज के कारण एक के बाद एक कल दूसरे मरीज की भी मौत हो गई.बता दें की कुचायकोट प्रखंड के सासामुसा मिल में कार्यरत बाजार सिरसिया गांव निवासी रविन्द्र साह घर से अच्छे भले नौकरी करने गये थे. वे मिल में दैनिक मजदूरी करते थे. बुधवार को भी वह पत्नी शांति देवी से यह वादा कर के गये थे की कल मैं आऊंगा तो बच्चों की किताब लेते आयेंगे लेकिन वे खुद अस्पताल पहुचं गये और कल शाम उनकी मौत भी हो गई.बता दें की रविन्द्र साह की पांच बेटियां क्रमशः छोटी कुमारी, सोनी कुमारी, गोली कुमारी, सुहानी कुमारी एवं अर्पिता कुमारी एवं एकलौता बेटा राजकुमार पिता के सकुशल लौटने का इंतजार कर रहे थे. वही गोरखपुर में इलाजरत रविन्द्र साह की हालत शुरू से ही गंभीर बनी हुई है. शांति का रो-रो कर बूरा हाल है, की उनकी इस स्थिति में आखिर बच्चों की पढ़ाई लिखाई एवं इतनी बड़ी व्यवस्था कैसे संचालित होगी.वहीं अभी तक किसी तरह की सहायता नहीं सरकार की तरफ से मिल सकी है और ना ही प्रबन्ध की तरफ से मिली. बहरहाल परिजन सब लेकर गोरखपुर से सिरसिया के लिए अब रवाना हो चुके है.




Recent Comments