सिवान :एक दिवसीय मासिक आवर्ती कार्यशाला का आयोजन
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

सीवान -: नूतन वर्ष के आगमन के ठीक दो-तीन दिन पूर्व “मिशन गुणवत्ता 2018” की सफलता को लेकर जीरादेई सहित जिले के विभिन्न प्रखण्डों में संकुल स्तरीय गुणवत्ता, संवर्धन शिक्षक मासिक आवर्ती प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। गुरुवार को संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय बलईपुर में बीईओ शमसी अहमद खां के निर्देश पर संकुल समन्वयक प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बतौर शिक्षकों को दो दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गतिविधि युक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने व प्रशिक्षण की बारीकियों से रूबरू होने पर बल दिया गया।
विद्यालयों में पठन-पाठन के दौरान आये कठिन बिंदुओं व विद्यालय संचालन में उत्पन्न कठिनाइयों पर विचार-विमर्श कर प्रतिभागियों द्वारा उसका निराकरण किया गया। प्रशिक्षण के क्रम में कक्षा 1 से 8 तक के लिए हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान व विज्ञान पर विशेष फोकस किया गया। जिससे बच्चों की उपलब्धि स्तर में गुणात्मक सुधार हो सके।
इस अवसर पर मंजेश कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, बृजमोहन प्रसाद, प्रभाशंकर तिवारी, रिंकू कुमारी, कुमारी बिंदु राय, संजय कुमार पाठक, अजीत कुमार सिंह, शंभू कुमार, देवेंद्र कुमार उपाध्याय, धीरज कुमार ठाकुर, सरोज कुमारी, चंदा श्री, पूनम कुमारी, हीरावती देवी, रितु सिंह, हीरा लाल शर्मा आदि मौजूद थे ।




Recent Comments