दैनिक खोज खबर/पानापुर (सारण)। गुरुवार की रात चोरों ने थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी विकास कुमार के घर को निशाना बनाते हुए नकदी सहित लाखों रूपये मूल्य के गहने एवं कीमती सामान की चोरी कर ली. घरवालों को इस चोरी का पता रात डेढ़ बजे लगा जब घर के सदस्य बाहर निकलना चाहे. कमरें का दरवाजा बाहर से बंद देख उन्होंने आवाज लगायी. बताया जाता है कि विकास कुमार के घर के सदस्य रात साढ़े नौ बजे खाना खाकर सोने चलें गये. वही उनकी मां बाहर सोने चली गयी.रात डेढ़ बजे बिजली गुल होने के बाद भीषण गर्मी के कारण वे बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलना चाहे तो कमरें का दरवाजा बाहर से बंद देख उन्होंने मां को आवाज लगायी. घर के एक अन्य कमरें के टूटे ताले एवं बिखरे सामान देख उनके होश उड़ गये. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की छानबीन की.पीड़ित ने बताया कि चोरो ने पांच हजार नकद के अलावे नौ थान सोने एवं अठारह थान चांदी के गहने सहित अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली है.