
दैनिक खोज खबर/सोनपुर(सारण)। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर सोनपुर में गुणवक्ता पूर्ण खानपान नहीं मिलने, रहन-सहन के कुव्यवस्था की शिकायत को लेकर ट्रेनी दर्जनों एएनएम प्रशिक्षुओ ने अनुमंडल अस्पताल सोनपुर पहुंचकर कर विरोध प्रदर्शन जमकर किया। एएनएम स्कूल के प्रचार्य व अन्य शिक्षक के व्यवहार से नराज होकर जब व्यवस्था में सुधार नहीं होने और प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग करने के आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी प्रकट की। सभी एएनएम ने वरिय अधिकारियो से माँग किया कि एएनएम प्रचार्य के स्थानांतरण हों व एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के विधि व्यवस्था व गुणवक्ता पूर्ण भोजन उपलब्ध हों । सभी विरोध प्रदर्शन करते हुए अनुमंडलीय अस्पताल से निकलकर सोनपुर के अनुमंडल कार्यालय में पहुंचकर इन सारी समस्याओं को लेकर सोनपुर एसडीओ के पास अपनी समस्याओं को निदान करने की मांग की। सभी प्रशिक्षु एएनएम ने प्राचार्य द्वारा परीक्षा में अंक कम देने, एडमिशन में ज्यादा पैसा लेने जैसे अनेक गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में जब प्राचार्य से पूछा गया तो उन्होंने बताई की मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाया गया सभी निराधार है. प्रचार्य ने कहीं की मैं मेनू के अनुसार व गुणवक्ता भोजन के संचालन से जुड़ी अस्थाई व्यवस्था के लेकर जांच पड़ताल की जाएगी उसके बाद जो भी दोषी होगा उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार से जनकारी मिली कि इस घटना की जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है. विभाग द्वारा मेस की गुणवत्ता, स्वच्छता व लगाएं गए आरोप के लेकर जांच की जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु के स्वास्थ्य और सुविधाओं से किसी तरह की समझौता नहीं किया जाएगा। बता दे एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में विगत कई वर्षों से जीविका दीदियो के द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जाता है लेकिन इसके पिछले वर्ष भी गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं मिलने के कारण एवं खाने में कीड़े मकोड़े मिलने के लेकर प्रशिक्षु एएनएम ने दो बार विरोध प्रदर्शन की थी। अगर इस तरह की कुव्यवस्था एएनएम ट्रेनिंग सेंटर सोनपुर में हो रही है तो ऐसे में वरीय अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण करने की जरूरत है।




Recent Comments