बेतिया – नरकटियागंज से पटना जा रही जय माता दी बस दुर्घटना ग्रस्थ । किसी की हातहात होने की सुचना नहीं ।

न्यूज इनपुट शमीम क़मर रेयाज़ी साठी (घटना स्थल से) बिहार :– 
आज सुबह तड़के लगभग 9:30 के आस पास नरकटियागंज से पटना जा रही जय माता दी बस संख्या  BR06PB 7557 साठी जनता हाइ स्कुल के पुल के समीप अनियंत्रित स्तितिथि में साईड लेने के कर्म में चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बस दाहिने ओर खाई में जा गिरी । किसी की जान मॉल की सुचना नहीं है परन्तु वही कुछ यात्रियों को गंभीर चोटिल होने के कारण साठी पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए नज़दीक के रेफरल चिकत्सालय में उपचार हेतु भेज दिया है । 
घटना की सुचना मिलते ही राजद के नरकटियागंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री मज़हर आलम ने तत्काल साठी थाना को सूचित किया और घायलों के उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया वही राजद नेता मज़हर आलम ने साठी थाना के अधिकारी एवँम पुलिस बल के जवानो को धन्यवाद दिया । 
घटना स्थल पे प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार इस अपिर्य घटना के घटित होते ही मौके से अविलम्ब बस चालक एवं स्टाफ फरार होगये । और और इस दुर्घटना को देखने के लिए लोगों का ताँता लगा हुवा है पूरा साठी बाजार एवं चौक पे मुखय विषय आज का यही है । साठी पुलिस थाना इस दुर्घटना के अनुसन्धान में लगी हुयी है वही घटना स्थल पे साठी थाना के वरीय अधिकारी पुलिस बल के साथ उपस्तिथ हैं ।