समस्तीपुर: जदयू कार्यकर्ताओं का सम्मेलन का आयोजन
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

खानपुर
खानपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा के परिसर में बुधवार को प्रखंड जदयू राजनीतिक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वालेश्वर राय ने किया।तथा संचालन रामविलास सहनी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत सिंह ने का की कार्यकताओं को जागरूक होकर सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सात निश्चय योजनाओं तहत हर घर नल जल योजना में लूट खसोट पर रोक लगाने।स्वच्छता अभियान के तहत हर घर शौचालय का निर्माण करना।बाल विवाह व् दहेज प्रथा।
किसानों को ऋण माफ करने आदि पर विशेष रूप से चर्चा किये।वही कार्यकर्म में उपस्थित वालेश्वर राय ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये कहा कि राशन कार्ड बनाने में आवासीय प्रमाण पत्र,आफिडिफिट, जाती प्रमाण पत्र,आदि प्रमाण पत्रों में बिचौलियों ने प्रखंड मुख्यालय पर हावी होकर राशन कार्ड बनाने वाले लोगो को ठगने पर रोक लगाने,दाखिल खारिज में गलत ढंग से पैसा वसूलने,बिजली सब स्टेशन मशीना में विधुत कर्मी की मनमानी से बीस घटे बिजली के बजाय आठ घटे बिजली की सप्लाई देने,इंन्द्राआवास योजना में इंद्राआवास सहायक के द्वारा लूट खसोट,आदि विषयो पर चर्चा की गयी।
कार्यक्रम के मौके पर विधायक अशोक कुमार मुन्ना,मो0 यूनुस हकीम,पर्यवेक्षक वशिष्ट रावत,शम्भू चौधरी,टूना राय वकील साहब, शिवनारायन राय,संजीब चौधरी,रामपुकार मंडल,रामविलास महतो,राजगीर राम,हेमन्त सिंह,ठाकुर राजीव सिंह,परवेज आलम,रामलोचन चौधरी,रामविलास राम,डा0 इश्फाक,गया प्रसाद महतो,आदि सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments