गोपालगंज : देशी शराब बरामद , बाइक के साथ दो धंधेबाज भी गिरफ्तार
#राज श्रीवास्तव

गोपालगंज :—–
जिले के गोपालपुर थाने की पुलिस ने छापामारी कर 145 बोतल देशी शराब जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने बाइक के साथ दो धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के मुताबिक गोपालपुर थानाध्यक्ष को सुचाना मिली थी कि उप्र. से बाईक से शराब लाई जा रही है। इसी सुचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने पुलीस बल के साथ सेमरा बाजार के पास वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान उप्र. से आ रहे एक बाईक की जांच के क्रम में बाईक से उप्र. निमिॅत 145 बोतल देशी शराब बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने बाईक सवार दो धंधेबाजो को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज विशुनपुरा गांव निवासी भुलन सिंह और अजय कुमार गुप्ता बताए जाते है। पुलिस ने धंधेबाजों को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।




Recent Comments